{"_id":"5f6f66d0e9d6612c3c240903","slug":"up-truck-stealing-at-former-mla-s-petrol-pump-in-ballia","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बलिया में पूर्व विधायक के पेट्रोल पंप से गायब हो गया ट्रक, कुछ दूरी पर ले जाकर खोला गया टायर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: बलिया में पूर्व विधायक के पेट्रोल पंप से गायब हो गया ट्रक, कुछ दूरी पर ले जाकर खोला गया टायर
Sat, 26 Sep 2020 09:35 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sat, 26 Sep 2020 09:35 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
बलिया जिले के नगरा बाजार में स्थित पूर्व विधायक के पेट्रोल पंप पर खड़े ट्रक को चोर लेकर चले गए। यही नहीं दूसरे पेट्रोल पंप पर ट्रक का टायर भी खोल लिया। दोनों चोरी की घटनाओं से वाहन चालकों में दहशत फैल गई है। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
भीमपुरा थाना क्षेत्र निवासी मनोरंजन सिंह के ट्रक को चालक नगरा बाजार स्थित पूर्व विधायक के पेट्रोल पंप पर ट्रक खड़ाकर घर चला गया था। घर से वापस लौटा तो देखा कि ट्रक गायब था। चालक ने ट्रक चोरी की सूचना मालिक को दी। ट्रक मालिक ने ट्रक चोरी की तहरीर शनिवार की देर रात पुलिस को दे दी है। सूचना मिलने के बाद पुलिस चोरी की जांच-पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन