{"_id":"595d1ba94f1c1b50148b4586","slug":"two-badmash-captives","type":"story","status":"publish","title_hn":"असलहे के साथ दो बदमाश बंदी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
असलहे के साथ दो बदमाश बंदी
ballia
Updated Wed, 05 Jul 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
देशी कारवाईन तथा राइफल के साथ पकड़े गए आरोपी
- फोटो : ballia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वाट प्रभारी रामाश्रय राय व दुबहर एसओ विनीत राय की संयुक्त टीम ने मंगलवार की शाम दो शातिर बदमाशों को दो असलहा के साथ शिवरामपुर ढाले से गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। इसका खुलासा पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह ने बुधवार को अपने कार्यालय में पत्रकारों से किया।
एसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी शहर कोतवाली क्षेत्र के सहोदरा निवासी राजेश कुमार ठाकुर उर्फ टनटन तथा गोपालपुर सहोदरा निवासी राहुल राय है। बताया कि इनके पास से एक देशी कारबाईन, एक देशी रायफल और चार जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। एसपी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि दोनों अभियुक्त बिहार से कारबाईन व रायफल खरीद कर लाए है और कहीं बेचने की फिराक में है। मुखबिर की सूचना को गंभीरता से लेते हुए स्वाट प्रभारी व थानाध्यक्ष दुबहड़ हमराहियों के साथ ने शिवरामपुर ढ़ाले के पास घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को असलहा के साथ गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
बताया कि अभियुक्त राहुल राय करीब आठ-नौ माह पूर्व कोतवाली क्षेत्र की लूट की घटनाओं में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। कहा कि उक्त असलहों को बनाने के संबंध में बिहार पुलिस से संपर्क किया जा रहा है। एसपी ने गिरफ्तार करने वाली टीम को अपनी तरफ से पांच हजार रुपये ईनाम देने की घोषणा की।