{"_id":"57f3c1254f1c1b1b3e2705e5","slug":"tution-padhakar-laut-rahi-ladki-ka-apaharan","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्यूशन पढ़ाकर लौट रही युवती का अपहरण ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्यूशन पढ़ाकर लौट रही युवती का अपहरण
ब्यूरो,अमर उजाला, बलिया
Updated Tue, 04 Oct 2016 08:18 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्यूशन पढ़ाकर लौट रही एक युवती का बाइक सवार कुछ मनचले युवकों ने अपहरण कर लिया। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना उसके घरवालों को दी। घटना कोतवाली क्षेत्र के अमर गांव के कलसा पोखरे के पास सोमवार की शाम की है। युवती के बड़े पिता ने तीन युवकों के विरुद्ध थाने में तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने तीनों युवकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा कर छानबीन शुरू कर दी है।
रसड़ा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की युवती पिता की मौत के बाद ट्यूशन पढ़ाकर मां तथा खुद का पेट पालती है। सोमवार की शाम ट्यूशन पढ़ाकर वापस अपने घर जा रही थी। अमहर गांव के कलसा पोखरे के पास दो बाइक पर सवार तीन युवक उसके मुंह बांधे पहुंचे और जबरिया युवती को बाइक पर बैठाकर ले भागे।
युवती की चीख-पुकार सुन जब आसपास के लोग मौके पर जुटे तब तब बाइक सवार निकल गए। इसके बाद लोगों ने उसे परिवार में सूचना दी। युवती के बड़े पिता की तहरीर पर पुलिस ने नसरथपुर गाँव के तीन युवक ऋषभ पाण्डेय, रवि प्रकाश पाण्डेय, आशुतोष पाण्डेय के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर छानबीन शुरू कर दी है।