{"_id":"5a5f84424f1c1b86268b4e78","slug":"trapped-trucks-nine-drivers-including-driver-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर से भिड़ा टेंपो, चालक समेत नौ छात्राएं घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर से भिड़ा टेंपो, चालक समेत नौ छात्राएं घायल
ballia
Updated Wed, 17 Jan 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिराहीपुर मार्ग स्थित कटहुरा गांव स्थित चकरा उसर के समीप बुधवार की सुबह 10 बजे ट्रैक्टर एवं टेंपों में भिड़ंत हो गई। छात्राओं से भरा टेंपो पलट गया। जिसमें चालक समेत नौ छात्राएं घायल हो गई। तीन छात्राओं की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं ट्रैक्टर चालक मौके से ट्रैक्टर समेत फरार हो गया। हादसे की खबर मिलते ही छात्राओं के परिजन एवं विद्यालय प्रशासन सीएचसी पहुंच गए। पुलिस ने टेंपो को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई।
क्षेत्र के रोहना गांव स्थित जय मौनी बाबा देवा गिरधारी महाविद्यालय में बीटीसी का प्रशिक्षण ले रही नौ छात्राएं विद्यालय जाने के लिए रसड़ा से टेंपो पर सवार होकर विद्यालय जा रही थीं। कटहुरा गांव के (चकरा उसर) के पास सड़क किनारे स्थित खेत से मिट्टी लेकर निकल रहा ट्रैक्टर ट्राली की छात्राओं से भरा टेंपों से जोरदार भिड़ंत हो गई। इससे छात्राएं घायल हो गईं। घायल छात्राओं में बयासी बलिया की अमृता पांडेय (22) पुत्री शिवजी पांडेय, परसिया रसड़ा के अंजली सिंह (23) पुत्री वीरेंद्र सिंह, मुड़ेरा रसड़ा दीपमाला (24) पुत्री केवल राम, नवपुरा रसड़ा दीपा सिंह (23) पुत्री अजय कुमार सिंह गड़वार थाना के नवादा प्रतिभा (27) पुत्री जयशंकर, खेजुरी करम्मर बलिया अनिता (22) पुत्री वीरेंद्र पकड़ी थाना के रूपवार रागिनी यादव (22) शिवप्रसाद यादव फेफना थाना के उचेड़ा रिशु यादव (24) पुत्री सुरेश चंद्र यादव ड्राइवर रसड़ा नगर के संतोष सिंह (23) पुत्र राजकुमार सिंह निवासी घायल हो गए। जिसमें इलाज के दौरान अमृता, अंजली, एवं दीपमाला की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने रेफर कर दिया है। सीओ अवधेश चौधरी एवं कोतवाली प्रभारी मोतीलाल पटेल आदि लोग घायलों की मदद में लगे रहे।