फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Three hundred quintals of lime recovered

तीन सौ क्विंटल लहन बरामद

Sun, 22 Oct 2017 10:45 PM IST
ballia
ballia Updated Sun, 22 Oct 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
Three hundred quintals of lime recovered
जमीन की खुदाई कर लहन निकालते मजदूर। - फोटो : ballia
अवैध शराब के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सुखपुरा थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव में रविवार की सुबह पुलिस व आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर छह जगहों से जमीन में गड़े करीब 300 क्विंटल लहन बरामद किया है। हालांकि पुलिस की इस कार्रवाई में कोई हाथ नहीं लगा। लेकिन इतने बड़े पैमाने में लहन बरामद करने के लिए पुलिस को काफी जद्दोजहद करना पड़ी।
विज्ञापन


बसंतपुर गांव में मिनी उद्योग की तरह फैले कच्ची दारू का धंधा काफी दिनों से धड़ल्ले से चल रहा था। रविवार को मुखबिर से सूचना मिली कि बसंतपुर ताल के उस पार बड़े पैमाने लहन मिट्टी के नीचे गाड़ा गया है। इसके बाद हनुमानगंज चौकी इंचार्ज सत्येंद्र राय ने अपने हमराही तथा एक दर्जन मजदूरों के साथ ताल को पार कर जमीन खोद कर लहन बरामद किया। इसकी सूचना उन्होंने उच्चाधिकारियों को भी दी। इसके बाद सुखपुरा एसओ संजय द्विवेदी, आबकारी अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


इस दौरान करीब छह जगह खुदाई कर मिट्टी के नीचे गाड़े गए करीब 300 क्विंटल लहन बरामद किया गया। पुलिस ने मौके पर डब्बे को कब्जे में ले लिया तथा लहन को नष्ट कर दिया। यही नहीं पुलिस ने दर्जनों भट्ठियां भी नष्ट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed