{"_id":"5aaaa7a04f1c1bbe758b59e7","slug":"thieves-stole-jewels-of-millions","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने लाखों के गहने चुराए ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने लाखों के गहने चुराए
ballia
Updated Thu, 15 Mar 2018 10:34 PM IST
विज्ञापन
डुहीमुसी गांव में चोरी के बाद टूटी आलमारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के डुहिमुसी गांव में बुधवार की देररात छत के रास्ते से घर में घुसे चोरों ने लाखों के गहने सहित नकदी पर हाथ साफ कर दिया। डुहिमुसी गांव में श्रीभगवान ठाकुर व महंत ठाकुर दोनों भाई हैं, उनके मकान सटे हैं। बीती रात चोर छत के सहारे महंत ठाकुर के घर में जा घुसे और रखे बक्से व आलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे छह थान सोने चांदी के गहने और तीस हजार नकद व 14, चांदी के सिक्के चुरा लिया। इस बीच खटपट की आवाज सुनकर घर के लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। ग्रामीण भी इकठ्ठे हो गए । चोर भागने में कामयाब हो गया।
इसकी सूचना किसी ने 100, नम्बर व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्रिपाठी को दी। इस बीच पहुंची पुलिस दो लोगों को उठाकर पूछताछ कर रही है। बता दें कि महंत ठाकुर की लड़की मधुर की शादी 29 अप्रैल को थी और घरवाले उसी की तैयारी में थे। ब्यूरो