फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Theft of the administrative officer's house

प्रशासनिक अधिकारी के घर चोरी

Tue, 16 Jan 2018 10:41 PM IST
ballia
ballia Updated Tue, 16 Jan 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
Theft of the administrative officer's house
नगर के श्रीराम बिहारी कालोनी में चोरों द्वारा तोड़ी गई अलमारी तथा कमरे में बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : अमर उजाला
शहर कोतवाली क्षेत्र के श्रीराम बिहार कालोनी स्थित आरटीओ विभाग में तैनात प्रशासनिक अधिकारी के घर में सोमवार की रात चोरों ने दरवाजे का ताला और कुंडा तोड़कर तीन लाख नकदी समेत लाखों रुपये के जेवरात चुरा लिएा। घटना के वक्त प्रशासनिक अधिकारी का पूरा परिवार राजेंद्र नगर स्थित पुराने मकान में त्योहार मनाने गया था। घटना की सूचना उन्हें सुबह पड़ोसियों से हुई। पीड़ित की सूचना पर सीओ सिटी विजय प्रताप यादव अधीनस्थों संग पहुंचे। तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन


आरटीओ कार्यालय में तैनात प्रशासनिक अधिकारी लक्ष्मण प्रसाद गुप्ता का मकान शहर कोतवाली क्षेत्र के श्रीराम बिहार कालोनी में है। इनके घर के सामने बगल में भाई का भी मकान स्थापित है। जबकि पुराना मकान शहर कोतवाली क्षेत्र के राजेंद्र नगर में है। सोमवार को लक्ष्मण प्रसाद नए मकान में ताला बंदकर अपने पुराने मकान पर बड़े बेटे के यहां त्योहार मनाने गए हुए थे। वहीं पत्नी अपने मायके में पूजा में सम्मिलत होने गई हुई थी। दो लड़के व एक पुत्री दिल्ली में रहते है। इधर, सोमवार की रात कोहरा था। जिसका फायदा उठाते हुए चोरों ने सोमवार की रात मकान के मुख्य द्वार पर लगे ­लोहे के गेट का ताला राड से तोड़ा। इसके बाद अंदर लगे चैनल का ताला तोड़ अंदर घुस गए।
विज्ञापन


दो कमरों में रखे आलमारी को तोड़ उसमें रखे करीब तीन लाख रुपये नकद तथा लाखों रुपये के गहने लेकर फरार हो गए।  घटना की जानकारी मंगलवार की सुबह स्थानीय लोगों के जरिए हुई। पीड़ित व उसका बेटा-बहू मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सीओ सिटी विजय प्रताप यादव ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed