फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Theft of millions of young house

जवान के घर लाखों की चोरी

Mon, 05 Jan 2015 10:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Mon, 05 Jan 2015 10:47 PM IST
विज्ञापन
Theft of millions of young house
शहर कोतवाली क्षेत्र के कदमतर स्थित छोटकी मठिया के पास रविवार की रात सेवानिवृत्त एयर फोर्स के जवान के घर का ताला तोड़ चोरों ने जेवर सहित लाखों रुपये का सामान गायब कर दिया। घटना की तहरीर पीड़ित पक्ष ने पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली के कदमतर स्थित छोटकी मठिया में गुलाबचंद्र गुप्ता का मकान है। गत एक जनवरी को उनका तबीयत अचानक खराब हो गया। घर वाले उन्हें इलाज के लिए पटना लेकर चले गए।
विज्ञापन


 साथ ही घर की चाबी पड़ोस के यहां रख दिया। रविवार की रात मौका पाकर चोरों ने उनके घर का ताला तोड़ घर में घुस गए और एक-एक कमरों को इत्मीनान से खंगाल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 सोमवार की सुबह घटना की जानकारी उस समय हुई, जब अखबार बांटने वाला हाकर अखबार लेकर  पहुंचा। हाकर ने देखा कि गुलाबचंद्र के मकान का दरवाजा खुला हुआ है।

 हाकर ने पड़ोसी से जब आने के विषय में पूछा और बताया कि उनका दरवाजा खुला हुआ है तो पड़ोसी उनके घर पहुंचा। अंदर जाकर देखा तो सभी कमरों का ताला टूटा देख होश उड़ गया।


 इसकी सूचना पड़ोसी ने पटना में गुलाबचंद्र का इलाज करा रहे बेटे लक्ष्मण को दी। घटना की तहरीर पीड़ित पक्ष ने पुलिस को दे दी             है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed