फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The bicycle rider truck thrashed blockade

ट्रक ने साइकल सवार को रौंदा, चक्काजाम

Thu, 28 Jul 2016 12:23 AM IST
Updated Thu, 28 Jul 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
The bicycle rider truck thrashed blockade
फिरोजपुर में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
एक पखवारा बीता भी नहीं कि सुखपुरा चौराहे के गोलंबर के पास बुधवार की देर शाम ट्रक ने साइकल सवार को रौंद दिया। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने आधे घंटे तक चौराहे पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम कर रहे लोगों को वहां से हटाया।
विज्ञापन



बुधवार की रात करीब आठ बजे सुखपुरा चौराहे पर गोलंबर के समीप बेरुवारबारी की तरफ से आ रहे ट्रक ने एक साइकल सवार को टक्कर मार दी। घटना के बाद जब तक लोग वहां जुटते तबतक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। घटना के बाद साइकल सवार को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


इसकी खबर मिलते ही  आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया। सूचना मिलने पर सुखपुरा एसओ, सीओ सदर मौके पर पहुंचे तथा मान मनौव्वल की कोशिश की। लेकिन वे नहीं माने, इस पर पुलिस ने सख्ती बरती तो वे पथराव करते हुए वहां से भाग निकले। मृत साइकल सवार की शिनाख्त नहीं हो सकी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब हो कि बीते आठ जुलाई को सुखपुरा चौराहे पर ही बोलरो को टक्कर मारते हुए एक ट्रक सड़क किनारे एक घर में घुस गया था, जिसमें एक ही परिवार के चार लोग समेत कुल पांच लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed