फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Temple eye gold , silver crown stolen

मंदिर से सोने की आंख, चांदी का मुकुट चोरी

Thu, 19 Feb 2015 10:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Thu, 19 Feb 2015 10:22 PM IST
विज्ञापन
Temple eye gold , silver crown stolen
बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के बासंडीहरोड रेलवे स्टेशन के समीप स्थित दुर्गा मंदिर का ताला तोड़कर बुधवार रात चोर चांदी का मुकुट, सोने की आंख और दान पेटिका उठा ले गए। सुबह जब श्रद्धालु पूजा करने पहुंचे तो दरवाजा टूटा देख अवाक रह गए।
विज्ञापन


 घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष मौके पर पहुंच गए। इसके बाद एएसपी केसी गोस्वामी और फिंगर स्पेशलिस्ट भी घटना स्थल पर पहुंच गए। मामले में पुजारी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बांसडीहरोड रेलवे स्टेशन के पास स्थित दुर्गा मंदिर में प्रतिदिन की तरह बुधवार शाम को भी मां दुर्गा की आरती पुजारी सहित श्रद्धालु भक्तगणों ने किया। इसके बाद मंदिर में ताला बंदकर सभी लोग घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात में चोरों ने किसी समय मौका पाकर दरवाजा तोड़ दिया। इस दौरान चोरों ने मां का चांदी का मुकुट, सोने की आंख, दान पेटिका गायब कर दी। गुरुवार की सुबह जब श्रद्धालु मंदिर में पूजा करने पहुंचे, तो दरवाजा टूटा देखा।

अंदर गए तो पाया कि दुर्गा प्रतिमा से मुकुट और सोने की आंख के साथ ही दान पेटिका भी नहीं है। यह देख सभी अवाक रह गए। मंदिर में चोरी की सूचना कसबे में आग की तरह फैल गई और लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।


सूचना पाते ही बांसडीहरोड के थाना प्रभारी कुंवर बहादुर सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। साथ ही घटना की जानकारी अधिकारियों को दी। सूचना पर एएसपी केसी गोस्वामी पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। आश्वासन दिया कि जल्द चोरी का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed