{"_id":"577a91244f1c1b090c7fa52a","slug":"sharab-k-addon-par-mahilaon-ka-dhawa","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के अड्डों पर महिलाओं ने बोला धावा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब के अड्डों पर महिलाओं ने बोला धावा
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
Updated Mon, 04 Jul 2016 10:09 PM IST
विज्ञापन
बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के तिवारी गांव में अवैध शराब के विरोध में प्रदर्शन करती महिलाएं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के तिवारी गांव में सोमवार की सुबह अवैध शराब बंद कराने को लेकर ग्राम प्रधान चम्पा देवी के नेतृत्व में काफी संख्या में महिलाओं ने शराब के ठिकानों पर धावा बोल दिया। इस दौरान महिलाओं ने शराब के अड्डे आग के हवाले कर दिया, वहीं चारदीवारी को भी लाठी-डंडे के बल पर गिरा दिया। इसके अलावा महिलाओं ने पुलिस प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की।
बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के तिवारी एवं सहतवार थाना क्षेत्र के हरिपुर गांव के समीप लंबे समय से अवैध शराब बनाने और बेचने का कारोबार चल रहा था। ग्रामीणों ने कई बार पुलिस को इसकी सूचना दी। बावजूद इसके अवैध शराब की बिक्री बंद नहीं हुई।
सोमवार की सुबह इससे नाराज दर्जनों महिलाएं हाथों में लाठी-डंडा के साथ ही झाडू लेकर शराब के अड्डे पर पहुंच गईं तथा जमकर तोड़फोड़ की। महिलाओं ने अड्डे पर 150 पैकेट शराब नष्ट कर दिया। ग्राम प्रधान चम्पा देवी ने बताया कि पुलिस को कई बार इसे बारे में सूचना दी गई।
विज्ञापन
बावजूद अवैध शराब की बिक्री बंद नहीं कराई गई। उन्होंने बताया कि पुलिस प्रशासन उनकी शिकायतों को नहीं सुन रहा है। अब महिलाएं अपनी सुरक्षा स्वयं करेंगी। क्योंकि अवैध कार्य करने वालों को ही बढ़ावा मिल रहा है।
आरोप लगाया कि क्षेत्र में वर्षों से जमे इलाकाई पुलिस की सांठ-गांठ अवैध शराब कारोबारियों से है। गांव की महिलाएं जब इधर से गुजरतीं हैं तो यहां पर मौजूद शराबी छींटाकशी करते है। लेकिन अब इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।
इस मौके पर महाजनी देवी, कौशल्या देवी, फूलन देवी, सहोदरी देवी, मानती, पार्वती सहित सैकड़ों महिलाएं मौजूद रहीं। बांसडीह सीओ लच्छीराम यादव ने बताया कि तिवारी गांव में कच्ची शराब की भट्ठी पर महिलाओं द्वारा तोड़फोड़ किए जाने की सूचना मिली थी, जिस पर पुलिस बल को भेजा गया, लेकिन वहां पर पुलिस को शराब बरामद नहीं हुआ।