फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   sadak hadse me do ki maut, 5 ghayal

सड़क हादसे में दो की मौत, पांच घायल

Wed, 15 Jun 2016 10:25 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Wed, 15 Jun 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
sadak hadse me do ki maut, 5 ghayal
accident - फोटो : graphic
दुबहर थाना क्षेत्र के अखार (बुलापुर) ढाले के समीप बुधवार की सुबह दो बाइकों की आपस में टक्कर हो गई। इसी बीच अचानक पहुंचा टेंपो बाइक सवार को बचाने में असंतुलित होकर बंधे के नीचे पलट गया। इस हादसे में सात लोग गंभीर रूप से  घायल हो गए।
विज्ञापन



आसपास के लोगों ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां  एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि दो की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया। वाराणसी जाते वक्त एक युवक की रास्ते में मौत हो गई। 
विज्ञापन



थाना क्षेत्र के नगवां निवासी मुकेश पाठक (25),  उदयपुरा निवासी विक्रम (35) एवं  श्यामसुन्दर (45) बाइक से जिला मुख्यालय से घर जा रहे थे। वे जैसे ही अखार ढाले (बुल्लापुर) पर पहुंचे कि विपरीत दिशा से आ रही बाइक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि दूसरी बाइक सवार भागने में सफल हो गये। इसी दौरान हल्दी से परवल लेकर आ रहा टेंपो बाइक सवारों को बचाने में असंतुलित होकर बंधे के नीचे पलट गया। जिसमें टेंपो में सवार जनाड़ी निवासी  रामाशंकर (40), घूरा (45), पशुराम (38) एवं टुनटुन (30) गंभीर रूप से घायल  हो गए।



आसपास के लोगों ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां  विक्रम की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि मुकेश, श्यामसुंदर की हालत नाजुक  देख चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया। मुकेश वाराणसी जाते वक्त दम तोड़  दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed