{"_id":"57c59abf4f1c1b19472caf7c","slug":"retired-teacher-k-ghar-chori","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत्त शिक्षक के घर लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेवानिवृत्त शिक्षक के घर लाखों की चोरी
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
Updated Tue, 30 Aug 2016 08:09 PM IST
विज्ञापन
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोकटी थाना क्षेत्र के लक्ष्मणछपरा गांव निवासी एक सेवानिवृत्त शिक्षक के घर सोमवार की रात नकदी और जेवर सहित लाखों के सामान पर हाथ साफ कर दिया। भोर में जब घर वालों की नींद खुली तो कमरों का ताला टूटा देख उनके होश उड़ गए। घटना की तहरीर पीड़ित ने पुलिस को दे दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
लक्षमणछपरा निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक तेज नारायण पांडेय का पूरा परिवार सोमवार की रात बिजली नहीं आने के कारण भोजन करने के बाद छत पर सो गया। रात में किसी समय चोर मौका पाकर छत के सहारे आंगन में उतर गये। घर के अंदर कमरों को खोल उसमें रखे बक्से, अटैची और आलमारी का ताला तोड़ 60 हजार नकदी के अलावा सोने का दो जोड़ा कंगन, एक जोड़ा मांगटीका, छह अंगूठी, दो सिकड़ी, दो हार के साथ ही चांदी की पायल, चांदी की दो करधनी सहित लाखों के सामान पर हाथ साफ कर दिया।
लेकिन परिवार को भनक तक नहीं लगी। इसकी जानकारी उस समय हुई जब मंगलवार की भोर में घर के एक बच्चे को प्यास लगी। बच्चे को पानी लाने के लिए जब उसकी दादी छत से नीचे उतरी तो घर में बिखरे सामानों को देख अवाक हो गई। शोर मचाने पर घर के सदस्य सहित आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना पीड़ित ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति का जायजा लेने के बाद मामले की छानबीन में जुट गई।