फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   police ke samne hi funk di jhopdi

पुलिस के सामने ही फूंक दी झोपड़ी

Wed, 02 Nov 2016 08:04 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Wed, 02 Nov 2016 08:04 PM IST
विज्ञापन
police ke samne hi funk di jhopdi
पुलिस के सामने ही फूंक दी झोपड़ी।
थाना क्षेत्र के जवहीं दीयर गॉव में मंगलवार की शाम मनबढ़ों ने रिहायशी झोपड़ी को आग के हवाले कर दिया, जिसमें पांच लोगों की करीब दर्जनभर झोपड़ी और उसमें रखा घर का सामान जलकर राख हो गया। इस मामले में पीड़ित शिव जी यादव की तहरीर पर चार के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया  है।
विज्ञापन

 


गंगा नदी उस पार स्थित जवहीं दीयर गॉव निवासी राज नारायण चौबे ने  हल्दी थाने में सूचना देकर आरोप लगाया था कि गांव के ही विश्वनाथ यादव  जबरदस्ती उनकी जमीन में झोपड़ी लगा दी है। इसी गांव के अक्षयबर चौबे ने भी विश्वनाथ यादव के खिलाफ प्रार्थना पत्र देकर जबरिया खेत जोतने की शिकायत की थी। इन दोनों मामलों को निपटाने के लिये मंगलवार की शाम हल्दी पुलिस  जवहीं दीयर गांव पहुंची।

विज्ञापन

 

अक्षयबर का खेत का मामला पुलिस निपटाने में कामयाब रही। इसी बीच यादव पक्ष के तरफ से किसी ने विश्वनाथ यादव की झोपड़ी में आग लगा दी। पुलिस समेत सभी लोग आग बुझाने के लिये जब तक दौड़ते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते शिवजी यादव की दो, सीताराम यादव का दो, रामजनम यादव का तीन व दीनानाथ यादव की दो, रिहायशी झोपड़ी धू-धूकर जलने  लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

काफी मशक्कत के बाद ग्रामोणों ने आग पर काबू पाया। तब तक रिहायशी  झोपड़ियों में रखा घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। देर शाम शिव जी यादव  की तहरीर पर विश्वनाथ यादव समेत चार के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा  दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शिवजी की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed