{"_id":"db359141dadb5920cf74c6c4fffefb4f","slug":"police-cordon-on-youths-beating-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवकों की पिटाई पर थाना घेरा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवकों की पिटाई पर थाना घेरा
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
Updated Wed, 18 Nov 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन युवकों की बेवजह पिटाई का आरोप लगाते हुए कोतवाली क्षेत्र के कटहुरा गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने बुधवार सुबह रसड़ा कोतवाली का घेराव किया। साथ ही पुलिस प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की।
आरोप है कि कोतवाली पुलिस ने गांव के एक युवक को श्रीनाथ बाबा चौराहे पर बर्बरता पूर्वक पीटा और कोतवाली ले गई। ग्रामीणों के दबाव बनाने पर पुलिस ने युवक को छोड़ा। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए।
ग्रामीणों का कहना था कि गांव का सुधीर यादव बुधवार सुबह श्रीनाथ बाबा सरोवर पर अपनी बीमार व्रती मां को स्कूटी से लेने जा रहा था। उसे श्रीनाथ बाबा चौराहे पर पुलिस ने रोक दिया। उसने लाख मिन्नतें की, लेकिन पुलिस ने एक न सुनी।
विज्ञापन
इस दौरान पुलिस ने उससे पूछताछ के बाद बिना कुछ बताए पीटना शुरू कर दिया। उसे बचाने पहुंचे दो अन्य युवकों को भी पुलिस ने पीटकर खदेड़ दिया। पुलिस की बर्बर पिटाई से तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
जैसे ही इसकी जानकारी परिवार तथा ग्रामीणों को हुई, कुछ सपा नेताओं के साथ कोतवाली पहुंचे और युवक को छोड़ने की बात कहने लगे। इसके बाद पुलिस मामले में आनाकानी करने लगी। इससे नाराज ग्रामीणों ने कोतवाली को घेर लिया और पुलिस प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी करने लगे।
पिटाई के विरोध में थाना घेरने पहुंचे ग्रामीण थाने पर तैनात तीन सिपाहियों के निलंबन और उन पर एफआईआर दर्ज करने की मांग करने लगे। सूचना पर पहुंचे एएसपी केसी गोस्वामी ने एसपी के निर्देश पर युवकों को छोड़ा। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए। युवक के पिता रमाशंकर यादव ने तीन पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कोतवाली में नामजद तहरीर दी है।