{"_id":"ffa50be440eb67df656f7eb5cb0121ee","slug":"police-arrested-the-member-of-the-jaharkhuaran-gang-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरखुरान गिरोह का सदस्य गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जहरखुरान गिरोह का सदस्य गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2015 10:59 PM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो पर राजकीय रेलवे पुलिस ने मंगलवार को जहरखुरान गिरोह के एक सदस्य को धर दबोचा। उसके पास से सात मोबाइल तथा यात्रियों को बेहोश करने वाली दवा बरामद की गई है। पुलिस ने दावा किया है कि इस आरोपी ने अबतक दर्जनभर से अधिक यात्रियों को अपना शिकार बनाया है। पुलिस उससे पूछताछ में जुटी थी।
पिछले पांच जनवरी को छपरा जनपद के कोहरा बाजार निवासी मुस्तफा खान ने बलिया रेलवे स्टेशन पर मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें आरोप लगाया था कि वह पवन एक्सप्रेस से जा रहा था। रात में करीब नौ बजे एक जहरखुरान उसके पास बैठ गया। रास्ते में मुझे नशीला पदार्थ खिलाकर मोबाइल, पैनकार्ड, पासपोर्ट, पासबुक, एटीएम एवं तीन हजार नकदी लेकर चंपत हो गया। पीड़ित की तहरीर पर जीआरपी ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही थी। मंगलवार को मुखबिर से सूचना मिली की प्लेटफार्म संख्या दो और तीन पर उतरने वाले सीढ़ी के पास एक जहरखुरान कई मोबाइल लेकर बेचने के लिए खड़ा है। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जीआरपी थानाध्यक्ष विद्याधर कुशवाहा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उस व्यक्ति को धर दबोचा। जीआरपी की माने तो आरोपी ने पूछताछ के दौरान स्वीकार किया है कि पांच जनवरी 2015 को पवन एक्सप्रेस में एक जहरखुरानी की घटना को अंजाम दिया था। इसमेें कीमती माइक्रोमैक्स मोबाइल सहित हजारों के सामान चंपत किए थे। आरोपी का फोटो वाट्सप के जरिए मध्य प्रदेश में रह रहे पीड़ित मुस्तफा खान को भेजा गया। इसकी पहचान वादी मुस्तफा ने जहरखुरान के रूप में की। थानाध्यक्ष विद्याधर कुशवाहा ने बताया कि अन्य बरामद मोबाइलों के स्वामियों की पहचान के लिए सर्विलांस की मदद ली जा रही है। नशीला पाउडर के बारे में आरोपी ने बताया कि इसे चाय में मिलाकर यात्रियों को पिला दिया जाता है। जिससे कई घंटों तक पीड़ित व्यक्ति होश में नहीं आता और हम उसका सामान लेकर गायब हो
जाते हैं।