{"_id":"a28e66e5bd678c88807480bb5d66a4c1","slug":"police-accused-of-robbing-climbed-handle-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के हत्थे चढ़ा लूट का आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस के हत्थे चढ़ा लूट का आरोपी
संवाददाता, अमर उजाला, नगरा
Updated Wed, 10 Dec 2014 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपावली की शाम सराफ से मोबाइल फोन और गहने लूटने के आरोपी को पुलिस ने
विज्ञापन
बुधवार को धर दबोचा।
पुलिस के अनुसार उसके पास से लूट का मोबाइल फोन और 4200 रुपये बरामद हुए हैं। वह गड़वार टैक्सी स्टैंड के पास से पकड़ा गया।
नगरा एसओ ने बताया कि वह कहीं भागने के फिराक में था, इसी बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने पकड़ लिया।
रसड़ा स्टेशन रोड निवासी रामजी वर्मा की सराफा की दूकान नगरा में है। दीपावली की शाम दूकान बंद कर वह घर जा रहा था।
इसी दौरान बदमाशों ने नगरा-रसड़ा मार्ग पर रघुनाथपुर गांव के समीप असलहे के बल पर मोबाइल, तीन लाख के गहने आदि लूट लिए।
मामले के खुलासे के लिए एसओजी तथा नगरा थानाध्यक्ष को जिम्मेदारी दी गई थी। इस प्रकरण में आरोपी सुधीर पुत्र कमलेश चिरैयाकोट मऊ को पुलिस ने मंगलवार की शाम को गड़वार मोड़ से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस की माने तो लूट की मोबाइल फोन में वह अपना सिम लगाकर बातचीत कर रहा था। इसी दौरान सर्विलांस पर लोकेशन मिलने पर एसओजी ने नगरा पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने उसे नगरा कसबा के गड़वार मोड़ से मंगलवार की शाम को गिरफ्तार कर लिया। मोबाइल फोन से बातचीत करते समय नगरा थानाध्यक्ष कुंवर कंचन सिंह, एसआई उमेश त्रिपाठी आदि की टीम ने उसे दबोच लिया।
पुलिस ने बताया कि अन्य लूट के मामलों का खुलासा भी जल्द कर दिया जाएगा। लूट के कई मामलों में महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं।