फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Millions of hands on stuff round

लाखों के सामान पर फेरा हाथ

Mon, 11 May 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Mon, 11 May 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
Millions of hands on stuff round

विज्ञापन
रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के वार्ड नंबर-तीन के अनूप नगर सिरोधर पोखरा के समीप रविवार रात चोरों ने लाखों के सामान पर हाथ साफ कर दिया। पड़ोसियों ने घटना की सूचना पुलिस और घर के मालिक को दी। घर की मालकिन गीता उपाध्याय पत्नी स्व. कृष्ण कुमार उपाध्याय नौ मई 2015 को वाराणसी में बेटी को पीसीएस की परीक्षा दिलाने गईं थीं।

उध्ार, नगरा के स्टेट बैंक के पास से सोमवार अपराह्न बाइक की डिक्की से उचक्कों ने पांच लाख रुपये उड़ा दिए। पीड़ित ने सूचना पुलिस को दी।  पुलिस ने घटना की बाबत पीड़ित से जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि शिकायत संदिग्ध लग रही है। फिर भी छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन


नगरा थानाक्षेत्र अहिरौली निवासी दीनानाथ यादव ने सिसवार कला में स्टेट बैंक का व्यवसायिक प्रतिनिधि है।  सोमवार को उनके भांजे श्रीप्रकाश यादव ने बेल्थरारोड स्थित स्टेट बैंक की शाखा से पांच लाख रुपये निकाले। रुपये लेकर वह नगरा बाजार स्थित स्टेट बैंक पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां एक चेक जमा करने के लिए बाइक खड़ी कर बैंक के अंदर गया। जब वह बाहर आया, तो डिक्की खोलकर देखा तो रुपये गायब थे। उसने शोर मचाया, साथ ही आसपास उचक्कों को तलाशने की कोशिश की। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घटना की जानकारी लेने में ही काफी समय बीता दिया। पीड़ित के थाने पहुंचने पर भी पुलिस घंटों उसी से पूछताछ करती रही। नगरा थानाध्यक्ष कुंवर कंचन सिंह ने बताया कि  शिकायत संदिग्ध लग रही है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed