{"_id":"570553ec4f1c1ba16ac81167","slug":"married-murder-prosecution","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की हत्या, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता की हत्या, मुकदमा दर्ज
ब्यूरो/ अमर उजाला, बलिया
Updated Wed, 06 Apr 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के कुड़ियापुर-मठिया मार्ग के पास बुधवार सुबह एक विवाहिता लाश सड़क किनारे फेंका मिला। पास पड़े पर्स में मिले सिम के जरिये पुलिस ने उसकी शिनाख्त कुड़ियापुर निवासी तेज नारायण यादव की पत्नी सुमन यादव (25) के रूप में की। मामले में भाई ने दहेज हत्या की तहरीर दी। पुलिस ने देवर जीतू यादव और मुन्ना यादव पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। जीतू गिरफ्तार कर लिया गया है।
सुबह जब एसपी मनोज कुमार झा को किसी महिला की लाश सड़क किनारे मिलने की सूचना मिली तो अन्य अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन की। शव के पास प्लास्टिक की थैली में रखे पर्स की तलाशी ली गई। इसमें से एक सिम मिला। इस आधार पर शव की शिनाख्त की गई। पुलिस अधीक्षक ने सर्किल अधिकारी सहित थानाध्यक्ष को इस प्रकरण में आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
पुलिस ने जब विवाहिता के मायके गड़वार थाना क्षेत्र के चकधारी कला गांव में सूचना दी तो भाई फफक पड़ा। भाई दिवाकर ने बताया कि एक दिन पहले ही मंगलवार शाम को बहन को उसकी सात माह की बेटी के साथ ससुराल पहुंचा आया था। पछताने लगा कि काश बहन को ससुराल नहीं पहुंचाया होता। सुनीता का पति तेज नारायण यादव गुजरात की किसी कंपनी में काम करता है। उसे भी सूचना दे दी गई है।