{"_id":"5a9d86924f1c1b14598b4e2d","slug":"manabhars-broke-scorpio-s-glass","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनबढ़ों ने स्कार्पियो का शीशा तोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मनबढ़ों ने स्कार्पियो का शीशा तोड़ा
ballia
Updated Mon, 05 Mar 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
हल्दी गांव में अराजकतत्वों द्वारा तोड़ी गई गाड़ियों का शीशा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के ग्राम सभा के पश्चिम टोला निवासी लालबाबू खान की घर के बाहर खड़ी दो स्कार्पियो का शीशा होली की रात मनबढ़ों द्वारा तोड़ दिया और बैटरी को भी तोड़ा दिया। पीड़ित व्यक्ति ने गांव के ही चार लोगों के विरुद्ध थाने तहरीर है। पुलिस ने चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। हल्दी के पश्चिम टोला निवासी लालबाबू खान ने इलाकाई थाना में तहरीर देकर गांव के ही चार लोगों के विरुद्ध स्कार्पियो का शीशा तोड़ने का आरोप लगाया है। तहरीर में आरोप लगाया है कि होली की रात मेरे दरवाजे पर खड़ी दोनों स्कार्पियो के शीशे व बैटरी को ये लोग जब तोड़-फोड़ कर रहे थे।
मेरे गांव के दो लोग तोड़-फोड़ की आवाज सुन कर आये तो ये लोग भाग गए। जब उन्होंने इन चारों के बारे में बताया तो जब मैं पूछने इनके घर गया तो ये लोग मुझे गली गलौज देने लगे और जान से मारने की धमकी देने लगे। पुलिस ने मिली तहरीर के आधार पर हल्दी बगीचा टोला निवासी चार लोगों के खिलाफ 427, 504 , 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इस संबंध में उपनिरीक्षक जटाशंकर चौबे ने बताया कि मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल किया गया। मामला पुरानी रंजिश का लगता है। क्योंकि बगीचा टोला तथा पश्चिम टोला के बीच की दूरी करीब एक किलोमीटर है। मामले की जांच कर जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी।