{"_id":"580a1c874f1c1b103070494b","slug":"mahila-ke-purse-se-nagadi-udaya","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला का पर्स काटकर 20 हजार उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला का पर्स काटकर 20 हजार उड़ाए
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
Updated Fri, 21 Oct 2016 07:17 PM IST
विज्ञापन
चोर
कस्बा स्थित इलाहाबाद बैंक में गुरुवार की दोपहर पैसा जमा करने आई एक महिला के थैले से एक महिला पाकेटमार ने बीस हजार नगदी उड़ा दिए। पीड़ित महिला ने गुरुवार की देर शाम इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस को लिखित तहरीर देकर की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी।
बांसडीह कोतवाली क्षेत्र की बंकवा निवासी उर्मिला देवी पत्नी विजेंदर चौबे गुरुवार को घर से बीस हजार रुपये लेकर कस्बा स्थित इलाहाबाद बैंक में जमा करने के लिए आई थी। उर्मिला देवी बैंक के काउंटर पर खड़ी थी इसी बीच किसी ने उसके थैले में ब्लेड लगाकर 20 हजार उड़ा दिए। जब महिला काउंटर पर पहुंची और थैले से पैसा निकालने के लिए उसमें हाथ डाली तो उसे उचक्केगिरी की जानकारी हुई।
यह देख उर्मिला घबरा गई और जोर से चिलाने लगी। इसके बाद बैंक के प्रबंधक से आप बीती सुनाई तो प्रबंधक टीपी सिंह ने मेनगेट का ताला बंद करा तलाशी तथा पूछताछ शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के साथ ही बैंक में लगे फुटेज कैमरे को निकाल कर देखा। उस फुटेज में एक लड़की थैले को काटते हुए नजर आ रही थी। उर्मिला ने कोतवाली में लिखित तहरीर दे दी है।