{"_id":"57ea6cb54f1c1bf70a575f09","slug":"maarpeet-me-mahila-ki-maut","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के विवाद में चटकी लाठियां, महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्चों के विवाद में चटकी लाठियां, महिला की मौत
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
Updated Tue, 27 Sep 2016 06:27 PM IST
विज्ञापन
मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरहीं थाना क्षेत्र के कुतुबपुर गांव में मंगलवार सुबह दो पक्ष बच्चों के विवाद को लेकर आमने सामने हो गए। इस दौरान चले ईंट-पत्थर , लाठी-डंडे में एक महिला की मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर संबंधित धारा में चालान कर दिया।
नरही थाना क्षेत्र के कुतुबपुर निवासी रमाकांत पासवान के लड़का मंगलवार की सुबह कहीं जा रहा था। इसी बीच उसकी रामचंद्र यादव से टक्कर हो गई। इस दौरान दोनों के बीच तू-तू, मैं-मैं शुरू हुआ। इस दौरान दोनों पक्ष के लोगों लाठी-डंडे से लैस हो आमने-सामने आ गए। इसी बीच जमकर दोनों पक्ष से लाठियां चटकीं। जिसमें एक पक्ष की गूंजा देवी (55) पत्नी रामचंद्र यादव, रामचंद्र यादव (60), राजेश यादव (35), रामकिशुन यादव (65) गंभीर रुप से घायल हो गए।
आसपास के लोगों ने सभी घायलों को सीएचसी नरहीं पहुंचाया। जहां गूंजा देवी की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि दूसरे पक्ष के लोग मौके से भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। जबकि दूसरे पक्ष के कुल चार लोगों पर मुकदमा पंजीकृत कर रमाकांत पासवान को गिरफ्तार कर संबंधित धारा में चालान कर दिया। जबकि तीन लोग फरार हैं।