फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   maarpeet me 2 mahila samet 9 ghayal

मारपीट में दो महिला समेत नौ घायल

Thu, 06 Oct 2016 08:08 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला ब्यूरो,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला ब्यूरो,बलिया Updated Thu, 06 Oct 2016 08:08 PM IST
विज्ञापन
maarpeet me 2 mahila samet 9 ghayal
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
थाना क्षेत्र के भुराडीह गांव में बुधवार की शाम भजन बजाने को लेकर दो समुदायों में मारपीट हो गई। जिसमें एक समुदाय के लोगों ने दूसरे के लोगों के घर में घुसकर लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर दी। जिसमें महिला समेत नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी पर पहुंचाया गया।
विज्ञापन


जहां चिकित्सकों ने पांच की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पीड़ित पक्ष के तहरीर पर पुलिस ने 17 लोगों के विरुद्ध एससी/एसटी का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। खेजुरी थाना क्षेत्र के भुराडीह गांव में नवरात्र के अवसर पर युवक शिव मंदिर में लाउड स्पीकर पर भजन बजा रहे थे।
विज्ञापन


बुधवार की शाम भजन लगाकर बुधवार की शाम घर जाने लगे। तभी दूसरे समुदाय के कुछ युवकों ने अचानक ये कहते हुए हमला बोल दिया कि भजन तुम्हारा नहीं बजेगा और युवकों को पीटने लगे। ये देख उसके परिजन जब मौके पर आए तो युवकों ने उन्हें भी मारा। इतना ही नहीं मनबढ़ युवकों ने घर में घुसकर महिलाओं की भी पिटाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे राहुल पासवान(20), दीपक(22), जंगबहादुर(50), सत्यदेव(25), रामपुकार (45), कृष्णा(17), राहुल शर्मा(21), तुलसी देवी(50), असरफी देवी (60) गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने दीपक, जंगबहादुर, रामकुमार, कृष्णा, राहुल शर्मा, तुलसी देवी को जिला अस्पताल में रेफर कर दिया। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर 17 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed