{"_id":"58d69c404f1c1bfc411a1381","slug":"locksmiths-stolen-cash-including-cash","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताला तोड़ नकदी समेत लाखों की हुई चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ताला तोड़ नकदी समेत लाखों की हुई चोरी
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया
Updated Sat, 25 Mar 2017 10:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फेफना थाना क्षेत्र के मिड्ढा गांव के पूर्वांचल बैंक के नहर के पास स्थित एक आवास में बीती रात चोर घर के पीछे से छत पर चढ़ गए और सीढ़ी के सहारे नीचे उतर गए। जहां दो कमरे का ताला तोड़कर नकदी सहित लाखों रुपये के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने शनिवार को अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर दी।
थाना क्षेत्र के मिड्ढा गांव के पूर्वांचल बैंक के समीप मौजूद नहर के बगल में भोला माली का आवास है। शुक्रवार की रात पीड़ित का परिवार प्रतिदिन की भांति भोजन कर सो रहा था। इसीबीच चोर घर के पीछे से छत पर चढ़ सीढ़ी के सहारे आंगन में उतर गए, जहां दो कमरों का ताला तोड़ आलमारी में रखा 18 हजार रुपया नकद सहित सोने का एक मांगटिका, एक अंगूठी, एक नथिया, एक चैन तथा चांदी का दो जोड़ा पायल पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित भोला ने थाने में तहरीर दिया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।