फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Lack of millions of fire in clothes shop

कपड़े की दुकान में लगी आग लाखों का नुकसान

Fri, 26 Jan 2018 12:25 AM IST
ballia
ballia Updated Fri, 26 Jan 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
Lack of millions of fire in clothes shop
जापलिनगंज में कपड़े की दुकान में शार्ट सर्किट से लगी आग में जलकर जलीं साड़ियां और सामान। - फोटो : अमर उजाला
थाना कोतवाली अंतर्गत नया चौक जापलिन गंज स्थित कपड़े की दुकान साईं ब्रदर्स में बुधवार की रात शार्टसर्किट से लगी आग में लाखों रुपये का कपड़ा जल कर राख हो गया । आग लगने की सूचना पाकर पहुंचे दमकल कर्मियों एवं मुहल्ले वासियों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका । जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक दुकान में रखा सारा माल जलकर नष्ट हो  गया।
विज्ञापन


बताया जाता है कि दुकान मालिक वीर बहादुर गुप्ता एवं उनके पुत्र राहुल गुप्ता बुधवार की रात लगभग 11 बजे दुकान बंद करने की तैयारी कर रहे थे कि अचानक विद्युत मीटर में शॉर्टसर्किट के कारण चिंगारी निकलने लगी । जब तक वीरबहादुर गुप्ता एवं उनके पुत्र तथा दुकान के अन्य स्टाफ कुछ समझ पाते तब तक चिंगारी ने विकराल आग का रूप धारण कर लिया। सूचना पर देर से पहुंचे दम कल कर्मियों एवं मोहल्ले वासियों ने जब तक आग पर काबू पाया । तब तक दुकान में रखें विभिन्न प्रकार के कपड़े , फर्नीचर एवं नकदी जल कर राख हो गया। आस पास के मुहल्ले वासियों ने बताया कि यदि समयानुसार दमकल की गाड़ियां आ गई रहती तो अधिक नुकसान से बचाया जा सकता था। दुकान मालिक वीरबहादुर गुप्ता एवं उनका परिवार आग लगने की घटना से सदमें में हैं।  बेल्थरारोड ः उभांव थाना क्षेत्र के ससना बहादुरपुर ग्राम में बुधवार की रात्रि में आग लगने से एक बछड़ा गंभीर रूप से झुलस कर दम तोड़ दिया। वहीं गाय जीवन मौत से जूझ रही है। घटना में एक बाइक, दो साइकिल और मड़हे में रखा सामान जलकर राख हो गया। अगलगी के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन


ससना बहादुरपुर निवासी राजन मद्धेशिया रात में मड़हे में मवेशियों को चारा खिलाने के बाद सोने चला गया। रात में अज्ञात कारणों से मड़हे में आग लग गई। मड़हा धू-धू कर जलने लगा। इस दौरान मड़हे में आग से बाइक की टंकी फट गई और जोरों की आवाज सुन ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक बछड़ा जलकर मर चुका था और गाय गंभीर रूप से झुलस गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed