{"_id":"581365d14f1c1b975ebc253c","slug":"kotedar-ne-purti-nirikshak-ko-di-dhamki","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटेदार ने पूर्ति निरीक्षक को दी धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोटेदार ने पूर्ति निरीक्षक को दी धमकी
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
Updated Fri, 28 Oct 2016 08:20 PM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राशन व्यवस्था में कालाबाजारी को लेकर राशन माफियाओं के हौसले इस कदर बुलंद है। इसकी एक बानगी गुरुवार की शाम थाना क्षेत्र के जिगनी गांव में दिखी। कालाबाजारी की सूचना पाकर गोदाम के स्टाक की जांच करने पहुंचे तो पूर्ति निरीक्षक को कोटेदारों के भारी विरोध व बदसलूकी का सामना करना पड़ा।
आरोपी कोटेदार ने पूर्ति निरीक्षक बांसडीह को बेखौफ जानमाल की धमकी दी। मामले की सूचना पाकर मौके पर मय फोर्स पहुंचे एसडीएम बांसडीह ने गोदाम की जांचोपरांत सील तो कर दिया। लेकिन आरोपी कोटेदार मौके से फरार भी हो गया। बताया जा रहा है कि दिसंबर माह का विशेष वितरण के लिए 30 कुंतल 40 किलो चावल का उठान जिगनी के कोटेदार द्वारा किया गया था।
ग्रामीणों का आरोप है कि उक्त अनाज को बीच रास्ते ही कोटेदार द्वारा बेच दिया गया। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने इसकी सूचना जिलाधिकारी बलिया को ह्वाट्स एप के जरिए दी थी। जिलाधिकारी के निर्देश पर जांच के लिए गुरुवार को पूर्ति निरीक्षक बांसडीह दुर्गानंद यादव कोटेदार के गोदाम पर पहुंचे तथा उन्होंने स्टाक रजिस्टर की मांग पर गोदाम दिखाने की बात कही।
विज्ञापन
जिस पर कोटेदार विरोध करने लगा। मौके की नजाकत भांपते हुए पूर्ति निरीक्षक ने तत्काल इसकी सूचना एसडीएम बांसडीह राधेश्याम पाठक को दी। मनियर थाने की फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे एसडीएम बांसडीह ने गोदाम को सील कर दिया। हालांकि इसबीच आरोपी कोटेदार परिजनों सहित मौके से फरार हो गया। एसडीएम राधेश्याम पाठक ने कहा कि जांच करने गए पूर्ति निरीक्षक के साथ कोटेदार द्वारा दुर्व्यवहार की गई है, जिस पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।