फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Jewelry sellers and 19 thousand looters

दवा विक्रेता से गहने और 19 हजार लूटे

Tue, 12 Dec 2017 10:40 PM IST
ballia
ballia Updated Tue, 12 Dec 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
Jewelry sellers and 19 thousand looters
पिस्टल - फोटो : SOCIAL MEDIA
थाना क्षेत्र के गड़वार-सुखपुरा रोड पर थुभाउत्तम गांव के पास सोमवार की रात असलहों से लैस नकाबपोश बदमाशों ने एक दवा विक्रेता को मारपीट कर 19 हजार नकदी समेत आभूषण, स्मार्ट फोन लूट कर फरार हो गए। चीख पुकार पर ग्रामीण मौके पर जुट गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन अज्ञात लुटेरों के खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के थुभाउत्तम गांव निवासी बेचन कुशवाहा की गड़वार कस्बे में दवा की दुकान है। रोज की भांति वह दूकान बंद कर बाइक से घर जा रहे थे।  गड़वार-सुखपुरा के रास्ते थुभाउत्तम गांव के पास पहले से तीन की संख्या में लाठी-डंडा तथा असलहे से लैस बदमाशों ने पहले बेचन को रुकने का इशारा किया। अभी वह कुछ समझ पाते कि  बदमाशों ने उनसे बाइक की चाबी छीन ली और मारने पीटने लगे। इस बीच उन्होंने बेचन से 19 हजार नकद, गले में पहने सोने की चेन, एक स्मार्ट फोन, एक साधारण फोन, साथ दूकान तथा बाइक की चाबी छीनकर खेत के रास्ते फरार हो गए। चीखपुकार सुन आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंच पुलिस को सूचना दी। इसके बाद बेचन को चिकित्सक के यहां पहुंचाया गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन अज्ञात लुटेरों के खिलाफ संबंधित धारा में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed