फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Into the house through the roof, the goods were loaded with thousands

छत के रास्ते घर में घुसकर हजारों का सामान उड़ाया

Thu, 03 Aug 2017 11:45 PM IST
ballia
ballia Updated Thu, 03 Aug 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
Into the house through the roof, the goods were loaded with thousands
चोरी के बाद बिखरा सामान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 थाना क्षेत्र के भलुही गांव में बुधवार की रात पारस सिंह के मकान में छत के सहारे घर के अंदर चोर घुसे और कमरे में सो रहे सदस्यों को बाहर से कुंडी लगाकर बंद कर दिया। इसके बाद आराम से नकदी समेत हजारों रुपये के सामानों पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन


पीड़ित परिवार के महिलाओं को घटना की जानकारी रात में हो गई। जिसके बाद शोर मचाने लगीं। शोरगुल सुन छत के सहारे अंदर पहुंच पड़ोसियों ने कमरों का दरवाजा खोला। इसके बाद 100 नंबर पुलिस को सूचना दी। घटना के दौरान घर पर केवल महिलाएं थी। पारस सिंह कहीं बाहर नौकरी करते हैं।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के भलुही गांव निवासी पारस सिंह के घर की महिलाएं भोजन करने के बाद अपने-अपने कमरे में सोने चली गईं। इस बीच आधी रात के बाद छत के सहारे चोर मकान के अंदर पहुंच गए और कमरों के दरवाजे को बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद मकान का मुख्य दरवाजा खोल कमरे में रखे दो बक्से, दो अटैची लेकर चल गए जिसमें 19 हजार नकदी समेत चांदी का एक सेट, सोने का तीन थान आभूषण, कीमती कपड़े पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब घर की एक महिला रात में किसी काम के लिए उठी और दरवाजा खोलने लगी तो बाहर से दरवाजा बंद था। इसके बाद वह चिल्लाने लगी। महिला की शोरगुल सुन अन्य कमरों में सोई महिलाएं भी चिल्लाने लगीं। महिलाओं की शोरगुल सुन पड़ोसी लोग छत के सहारे चढ़ कर अंदर गए और कमरों का दरवाजा खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed