{"_id":"58a708ed4f1c1b815fd83fe4","slug":"inter-college-ke-lipik-par-firing","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटर कॉलेज के लिपिक पर फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इंटर कॉलेज के लिपिक पर फायरिंग
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
Updated Fri, 17 Feb 2017 08:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के रानीगंज बाजार निवासी व इंटर कॉलेज जमालपुर के लिपिक राजीव सिंह उर्फ राजू सिंह पर शुक्रवार की सुबह बदमाशों ने फायरिंग कर दी। संयोग रहा कि वह बाल-बाल बच गए। वारदात उनके आवास पर हुई। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ बैरिया त्रयंबक नाथ दुबे व कोतवाल केके तिवारी हमराहियों के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे तथा पीड़ित लिपिक से पूछताछ की। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
वाकया उस समय हुआ जब राजीव सिंह (55) अपने घर में थे और उन्होंने धमाके की आवाज सुनी। पहले तो उन्हें लगा कि ट्रांसफार्मर में धमाका हुआ है लेकिन उन्होंने पाया कि गोली चलाई गई है, जो दो खिड़की के ग्रिल को पार करती हुई उनके बेडरूम में लगे शीशे को तोड़ते हुए खिड़की के पर्दे में फंस गई। उन्होंने तत्काल सूचना यूपी 100 नंबर पुलिस को दी।
यूपी 100 पुलिस तो घंटे भर बाद पहुंची लेकिन सीओ व एसओ बैरिया आधे घंटे के भीतर पहुंच गए। पीड़ित से पूछताछ के बाद अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया। राजीव सिंह अपनी पत्नी के साथ घर के दूसरे तल पर रहते है। जबकि नीचे के कमरे में किरायेदार रहते है। राजीव सिंह इंटर कॉलेज जमालपुर में लिपिक के पद पर तैनात है।
विज्ञापन
उनका कहना है कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। बावजूद इसके फायरिंग का कारण समझ में नहीं आ रहा है। इनकी दो बेटियां है। पहली बेटी की शादी हो चुकी है। जबकि दूसरी बेटी दूसरे राज्य में पढ़ती है। सीओ बैरिया त्रयम्बक नाथ दुबे ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जो भी आरोपी होगा शीघ्र ही पुलिस के गिरफ्त में होगा।