फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Holly has been tarnished by violent

मारपीट ने बदरंग कर दी होली

Fri, 25 Mar 2016 11:23 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो/ अमर उजाला, बलिया Updated Fri, 25 Mar 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
Holly has been tarnished by violent
पकड़े गए आरोपी ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं।
नगरा थाना क्षेत्र के परशुरामपुर गांव में गुरुवार को होली के दौरान छेड़खानी को लेकर दो जाति के लोग आमने-सामने आ गए। कहासुनी के बाद दोनों तरफ से जमकर लाठी और फरसा चल गया। जिसमें दस लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को पीएचसी नगरा पहुंचाया, जहां पर घायलों को सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन


परशुरामपुर गांव में दो दिन होली मनाई गई। बुधवार को चौहान बस्ती में होली के दौरान कुछ युवकों ने गांव के ही एक लड़के से छेड़खानी कर दी। दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। लेकिन गांव के लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत करा दिया। गुरुवार को ठाकुरों की बस्ती में होली मनाई जा रही थी। इसी बीच एक पक्ष आठ दस लोग लाठी-डंडा लेकर पहुंच गए। लोगों की पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


यह बात गांव में फैलते ही दूसरे पक्ष के युवक आ पहुंचे और दोनों पक्ष की ओर से लाठी-फरसा चलने लगे। जिसमें जवाहिर (60), देवंती (55), मैना (45), हरेंद्र (40), रामलक्षन (75), श्यामबहादुर (50), तथा दूसरे पक्ष की ओर से ओमप्रकाश (50), सुमन सिंह (55), सुनील सिंह (22), रवि सिंह (17) घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति नाजुक देख चिकित्सक ने नौ लोगों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने बलवा का मुकदमा कायम कर लिया। उधर, जयप्रकाशनगर में दोकटी थाना क्षेत्र के एक गांव में होली के दिन किशोरी के संग उसके ही गांव के मनबढ़ किशोर ने छेड़खानी की।


इसकी जानकारी जब किशोरी के बाबा को हुई तो उन्हाेंने किशोर के विरुद्ध थाने में नामजद तहरीर दी। पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया। पीड़ित ने अपनी तहरीर में उल्लेख किया है कि होली के दिन गांव का ही एक मनबढ़ किशोर घर में अचानक घुस गया और घर में मौजूद किशोरी के साथ छेड़खानी करने लगा। किशोरी के शोरगुल करने पर लोग घर की ओर दौड़े। तबतक किशोर धक्का देकर भागने में सफल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed