फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   hatya k bad tanav force tainat

हत्या के बाद गांव में तनाव, फोर्स तैनात

Wed, 07 Sep 2016 08:05 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Wed, 07 Sep 2016 08:05 PM IST
विज्ञापन
hatya k bad tanav force tainat
नफरेपुर में मृतक के दरवाजे पर जुटी भीड़।
चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के करना नफरेपुर गांव निवासी अशोक सिंह की हत्या के बाद गांव में तनाव व्याप्त हो गया। एहतियात के तौर पर कई थानों की फोर्स और पीएसी मौके पर पहुंच गई। इस मामले में मृतक के घरवाले बुधवार को दरवाजे पर शव रखकर डीएम व एसपी को बुलाने तथा आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। इसकी सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक रामयज्ञ मौके पर पहुंचे तथा समझाने का प्रयास किए।
विज्ञापन


दोपहर बाद मृतक के पुत्र शशिकांत सिंह की तहरीर पर दस नामजद लोगों के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। इस मामले में चितबड़ागांव एसओ संजय कुमार त्रिपाठी को लाइन हाजिर कर दिया गया है। ग्रामीणों की मानें तो एक सितंबर को गांव के ही रामनाथ यादव व मेवा यादव की मवेशी अशोक सिंह के खेत में चली गई थी, जिसको लेकर रामनाथ यादव और अशोक सिंह के बीच कहासुनी हुई थी।
विज्ञापन


अगले दिन दो सितंबर को अशोक सिंह ने चितबड़ागांव में तहरीर दिया था, लेकिन पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। जिसका नतीजा रहा कि मंगलवार की देरशाम फेफना थाना क्षेत्र के गौरा मोड़ के पास उनकी हत्या कर दी गई। मृतक के भाई मनोज कुमार सिंह का आरोप है कि अगर चितबड़ागांव एसओ मामले को गंभीरता से लिए होते तो यह घटना घटित नहीं हुई होती।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने मांग किया कि आरोपियों की गिरफ्तारी की जाय और एसओ चितबड़ागांव को निलंबित किया जाय। गांव में तनाव को देखते हुए एएसपी रामयज्ञ यादव, सीओ सदर बाबू लाल यादव, सीओ सिटी केसी सिंह समेत कई थानों की फोर्स एवं पीएसी के जवान डटे रहे। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों के दरवाजे पर खड़ी दो बोलेरो, दो बाइक एवं एक ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं आरोपी घर से फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed