{"_id":"579643a54f1c1b8a0221e1ca","slug":"hadse-me-ek-ki-maut-ek-ghayal","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो की टक्कर से एक की मौत, एक जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बोलेरो की टक्कर से एक की मौत, एक जख्मी
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
Updated Mon, 25 Jul 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : graphic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के फिरोजपुर गांव के समीप रविवार की रात बाइक सवार बोलेरो की जद में आ गए। इसमें बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को सीएचसी रसड़ा पहुंचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया।
वाकया उस समय हुआ जब गाजीपुर जिले के करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के चकफातिमा निवासी अनिल कुशवाहा (18) पुत्र दीपू कुशवाहा एवं उसी गांव का मित्र अशोक यादव (17) पुत्र रमेश यादव रसड़ा से कोचिंग कर बाइक से घर जा रहे थे। जैसे ही फिरोजपुर गांव के समीप पहुंचे कि प्रधानपुर की ओर से तेजगति से आ रही बोलेरो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दिया। इस हादसे में अनिल कुशवाहा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अशोक यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर बोलेरो चालक अंधेरा का फायदा उठाते हुए भागने में सफल हो गया।