{"_id":"598cab444f1c1b6d2e8b4688","slug":"girl-wounded-in-accident-two-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में बालिका की मौत, दो घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसों में बालिका की मौत, दो घायल
ballia
Updated Fri, 11 Aug 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
Accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो थाना क्षेत्रों में अलग-अलग हुई सड़क दुर्घटनाओं में बालिका की मौत हो गई। जबकि दो युवक घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। बालिक की मौत से नाराज ग्रामीणों ने तीन घंटे तक सड़क जाम कर विरोध जताया।
मऊ जिले के हलधरपुर थाना क्षेत्र के इटौरा निवासी शिवशंकर चौहान की नौ वर्षीय पुत्री प्रियंका अपनी मां के साथ रक्षाबंधन पर नगरा थाना क्षेत्र के परशुरामपुर निवासी श्रीकांत चौहान के घर आई थी। गुरुवार की सुबह वह अपनी मां के साथ वापस घर जाने के लिए वाहन की प्रतीक्षा में इंग्लिशिया गांव की चट्टी पर सड़क किनारे खड़ी थी। इस बीच नगरा की तरफ से जा रही जीप ने प्रियंका को टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। घटना से ग्रामीण प्रियंका के पास पहुंचे, तब तक वह दम तोड़ चुकी थी। नाराज सैकड़ों ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। जिससे आवागमन तीन घंटे तक बाधित रहा। सूचना पर सीओ रसड़ा आलोक कुमार अग्रहरी पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाया कर जाम समाप्त कर दिया। पुलिस बालिका के शव को कब्जे में लेने के बाद चालक सहित जीप थाने पर लेकर आ गई। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रसड़ा प्रतिनिधि के अनुसार, नगर के आजाद चौराहा पर गुरूवार की दोपहर ट्रक एवं बाइक की आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। नगरा थाना के अतरौली निवासी छोटेलाल शर्मा (24 ) पुत्र सर्वजीत शर्मा तथा अमित शर्मा (27 ) पुत्र हरिशंकर शर्मा रसड़ा अपने मौसी के यहां आए हुए थे। यहां से बाइक से घर जा रहे थे की चौराहा पर गाजीपुर की तरफ से बांसडीह जा रहे ट्रक सेे भिड़ंत हो गई। जिससे बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया, जहां दोनों की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने ड्राइवर ठाकुर मसीह निवासी बांसडीह को ट्रक समेत हिरासत में ले लिया।