फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Four crore jewels without documentation

दस्तावेज के बिना मिले चार करोड़ के जेवरात

Thu, 22 Feb 2018 12:04 AM IST
ballia
ballia Updated Thu, 22 Feb 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
Four crore jewels without documentation
स्टेशन चौक रोड स्थित बलभद्र प्रसाद दशरथ प्रसाद की दुकान पर आयकर टीम के सर्वे के दौरान लगाई गई पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
बलिया। शहर निवासी सराफा कारोबारी के तीन प्रतिष्ठानों पर मंगलवार को शुरू आयकर विभाग की कार्रवाई बुधवार रात दस बजे के बाद तक जारी रही। सर्वे में मिले दस्तावेजों के आधार पर सर्वे की कार्रवाई बुधवार को सर्च में तब्दील हो गई। शाम तक डीपी ज्वैलर्स के ही स्टाक में लगभग चार करोड़ से अधिक का अंतर पाया गया है। कार्रवाई से अन्य सराफा व्यवसाइयों में हड़कंप मचा हुआ है। कारोबारी अपने सामान को इधर-उधर करने में जुटे रहे।
विज्ञापन


 नगर के स्टेशन चौक रोड स्थित डीपी ज्वैलर्स, बलभद्र राम दशरथ प्रसाद तथा आर्य समाज रोड स्थित स्वर्ण कला केंद्र के शोरूम पर मंगलवार को वाराणसी से आई आयकर विभाग की टीम ने एक साथ सर्वे शुरू किया था। डीपी ज्वैलर्स से खंगाले गए पेपर रिकॉर्ड के अनुसार एक-एक जेवरात एवं डायमंड का वजन कराया गया। इसमें करीब सात करोड़ के जेवरात होने की बात सामने आई, जबकि बिल के मुताबिक तीन करोड़ का ही माल होना चाहिए था। अधिकांश कागज और बिल नदारद मिले।
विज्ञापन


उधर, मीना बाजार के बगल में स्थित बलभद्र राम दशरथ प्रसाद तथा आर्य समाज रोड स्थित स्वर्ण कला केंद्र के शोरूम में गहनता से छानबीन जारी रही। सूत्रों की मानें तो अधिकांश खरीद-फरोख्त कच्चे बिल पर की गई है। इससे इनका हिसाब-किताब सेवाकर या आयकर में नहीं दिखाया गया है। अपर आयकर निदेशक (जांच) अभय ठाकुर ने बताया कि नगर के स्टेशन चौक रोड स्थित डीपी ज्वैलर्स पर सर्वे का कार्य पूरा हो गया है। दो दुकानों पर कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed