फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Four arrested in assault , arson

मारपीट-आगजनी में चार गिरफ्तार

Thu, 24 Dec 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया Updated Thu, 24 Dec 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
Four arrested in assault , arson
बैरिया थाना क्षेत्र के उपाध्यायपुर में बुधवार की दोपहर बकरी चराने को लेकर मारपीट हो गई थी साथ ही एक मड़हे को फूंक दिया गया था। इस मामले में पुलिस ने एक पक्ष के 16 तथा दूसरे पक्ष के आठ लोगों के खिलाफ गोलबंद होकर मारपीट करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में ग्राम प्रधान समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है।
विज्ञापन



उपाध्यायपुर में बुधवार की दोपहर बकरी चराने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। जिसमें एक पक्ष के तीन तथा दूसरे पक्ष का एक व्यक्ति घायल हो गया था। घायलों का इलाज सीएचसी सोनबरसा पर कराया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर 24 व्यक्तियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दिया है।
विज्ञापन



साथ ही ग्राम प्रधान अरुण कुमार पासी सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर चालान भी कर दिया है। इस बाबत बैरिया थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष से दो-दो लोगों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है। तहरीर
विज्ञापन
विज्ञापन

के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। आगे जो विवेचना में पाया जाएगा उसके हिसाब से कार्रवाई होगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed