{"_id":"031a2d0ecb17a5c7ddbeb395f766ba0f","slug":"embezzlement-in-the-name-of-the-school-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कागजों पर ही पढ़ा रहे थे सवा तीन सौ बच्चे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कागजों पर ही पढ़ा रहे थे सवा तीन सौ बच्चे
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
Updated Sat, 14 Feb 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश सिंह के निर्देश पर शनिवार की शाम एबीएसए उत्तम कुमार सिंह ने अमहरा के प्रभारी प्रधानाध्यापक संतोष गोयल के खिलाफ रसड़ा कोतवाली में सरकारी धन के गबन के मामले में मुकदमा दर्ज कराया है।
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच की कवायद शुरू कर दी है। प्रभारी प्रधानाध्यापक कागज पर ही स्कूल का संचालन कर रहे थे, जिसमें 325 बच्चों का पंजीकरण दिखाया गया थ्ाा।
महतवार गांव निवासी शुक्ला यादव ने डीएम यशवंत राव को तहसील दिवस पर शिकायती पत्र देकर कागजों में ही विद्यालय के निर्माण किए जाने का प्रकरण उठाया था।
जांच के लिए डीएम ने बीएसए राकेश सिंह को निर्देशित कर दिया था। बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी सीयर और नगरा को जांच का निर्देश दिया था।
जांच के बाद दोनों अधिकारियों ने पाया कि मौके पर कोई विद्यालय नहीं बनाया गया है। जबकि विद्यालय के नाम पर 325 छात्रों का कागज में प्रवेश कर पढ़ाई की जा रही थी।
विज्ञापन
तहरीर में आरोप लगाया गया है कि रसड़ा ब्लाक के मुस्तफाबाद (चक चमरहीं) गांव में विद्यालय बनाने के नाम पर छह लाख 40 हजार रुपये का गबन कर लिया गया है। मामले में कोतवाली पुलिस ने प्रभारी प्रधानाध्यापक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।