फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Eight people tried for rape

आठ लोगों पर दुष्कर्म का मुकदमा

Tue, 23 Aug 2016 12:13 AM IST
balia
balia Updated Tue, 23 Aug 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
Eight people tried for rape
रेप, रोती हुई लड़की, तनावग्रस्त लड़की - फोटो : डेमो फोटो
भीमपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन किशोरियों को अगवा कर उनके साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने छह माह पहले हुए इस मामले में पीड़िता की तहरीर पर आठ लोगों पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


तहरीर में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि गत 17 मार्च को दोपहर वह अपने दादा, दादी को डेरा पर खाना पहुंचा कर अपनी दो बहनों के साथ लौट रही थी। इसी बीच रास्ते में गांव के ही तीन युवक अमरनाथ, आनंद और दीपक ने अचानक उनके चेहरे पर रुमाल रख उन्हें बेहोश कर दिया आैर हमें मऊ रेलवे स्टेशन ले गए। जहां हमें खाने में कुछ मिलाकर दिया गया जिससे हम फिर बेहोश हो गए। हमें बेहोशी की हालत में ही मध्यप्रदेश से रायगढ़ लाया गया। इस दौरान हमारे साथ करीब ढाई महीने तक दुष्कर्म किया गया। इस दौरान हमें मारापीटा भी गया।
विज्ञापन


पीड़िता की बहन ने आत्महत्या करने की धमकी दी तो तीनों युवकों ने उन्हें गांव के पास लाकर छोड़ दिया। लेकिन बाद में भी केस नहीं कराने का दबाव बनाते रहे। 18 अगस्त को पुलिस अधिकारियों के दबाव में अमरनाथ, दीपक, आनंद, मीरा देवी, बेचू राजभर लल्लन सहित आठ लोगों के खिलाफ दुष्कर्म तथा पाक्सो एक्ट की धारा  में मुकदमा दर्ज हुआ। सीओ रसड़ा श्रीराम ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed