फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   dead body of inspector reached his native village

इंस्पेक्टर का शव गांव पहुंचते ही मचा कोहराम,हादसे में हुई मौत

Sun, 09 Apr 2017 08:47 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Sun, 09 Apr 2017 08:47 PM IST
विज्ञापन
dead body of inspector reached his native village
मृत
 पकड़ी निवासी जितेंद्र कुमार सिंह सेंगर का शव रविवार की सुबह जैसे ही उनके पैतृक गांव पहुंचा। वैसे ही गांव सहित क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। महिलाओं का रोते-रोते बुरा हाल था। पत्नी पुष्पा बार-बार बेहोश हो जा रही थी। बूढ़ा बाप आंखों में आंसू लिए एक-दूसरे को टकटकी लगाए रहे। 
विज्ञापन



मालूम हो कि पकड़ी गांव निवासी जितेंद्र कुमार सिंह सेंगर यूपी पुलिस में कानपुर में इंस्पेक्टर के पद पर बिल्लौर कोतवाली में तैनात थे। जिनकी मृत्यु शनिवार की दोपहर ड्यूटी से अवकाश लेकर घर जाते वक्त काकोरी में आगरा एक्सप्रेस-वे पर सड़क दुर्घटना में हो गई थी।
विज्ञापन


इसकी खबर मिलते ही पूरे गांव व क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। घरवालों का रोते-रोते बुरा हाल था। ग्रामीणों की माने तो जितेंद्र काफी मिलनसार थे। मृतक जितेंद्र अपने तीन भाईयों में सबसे बड़े थे। घर में बड़े होने के नाते परिवार के मुखिया भी थे। मृतक अपने पीछे पत्नी पुष्पा व पुत्र अनुग्रह व राजा को छोड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके अलावा परिवार में और कोई कमाऊ सदस्य नहीं है। मृतक के बूढ़े पिता का कहना था कि 10 अप्रैल को घर पूजा होने वाला था। जिसमें भाग लेने के लिए इंडको कार से वह अकेले कानपुर से लखनऊ के इंदिरा नगर के तकरोही  स्थित जा आवास पर जा रहे थे।

जहां से पत्नी पुष्पा को लेकर घर आने वाले थे। लेकिन ईश्वर को कुछ और ही मंजूर था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed