फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Chhedkani par mahila masum sang auto se kudi

छेड़खानी : मासूम संग महिला चलती टेंपो से कूदी, मौत

Mon, 25 Apr 2016 08:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया Updated Mon, 25 Apr 2016 08:02 PM IST
विज्ञापन
Chhedkani par mahila masum sang auto se kudi
दुष्कर्म - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
अपने छोटे भाई के साथ सफर कर रही महिला छेड़खानी से बचने के लिए अपने मासूम बच्चे को लेकर टेंपो से कूद गई। इस दौरान मौके पर ही उसकी मौत हो गई जबकि बच्चा बाल-बाल बच गया। घटना दोपहर करीब एक बजे की है।
विज्ञापन


महिला ने योगेंद्र गिरि के मठिया से श्रीपालपुर स्थित पूर्वांचल बैंक जाने के लिए टेंपो पकड़ा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया है। क्षेत्राधिकारी बैरिया तथा एसओ ने मृतका के भाई से घटना के संबंध में पूछताछ की। हालांकि इस मामले में अभी तक मामला दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन



दोकटी थाना क्षेत्र अंतर्गत बाबू के शिवपुर निवासी मेनका (25) पत्नी अवधेश राम दो दिन पहले बैरिया थाना क्षेत्र के इब्राहिमाबाद एक रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने गई थी। सोमवार को अपने छोटे भाई 14 वर्षीय अंकित कुमार और दो वर्षीय बेटे शिवम के साथ श्रीपालपुर स्थित पूर्वांचल बैंक, बैरिया जाने के लिए टेंपो पकड़ने योगेंद्र गिरि की मठिया (टेंपो स्टैंड) पैदल पहुंची। वहां से अपने भाई के साथ एक टेेंपो में सवार हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला के बैठने के बाद टेंपो में एक जीप का चालक भी आकर बैठ गया। उसने टेंपो चालक से धीरे से कुछ बात की और उसे कुछ रुपये दिए। इसके बाद टेंपो चालक ने और किसी सवारी का इंतजार नहीं किया और चल पड़ा।

टेंपो के चलते ही जीप चालक महिला के साथ छेड़खानी करने लगा। उसकी बुरी नीयत भांप कर महिला ने टेंपो वाले से रोकने क ो कह, लेकिन उसने गति और तेज कर दी। इस दौरान उसके भाई ने जीप चालक को मना करने का प्रयास किया तो चालक ने उसे जान से मारने की धमकी दी। ऐसे में घबराई महिला अपनी इज्जत को खतरे में देखकर टेंपो स्टैंड से करीब सौ मीटर आगे अपने मासूम बच्चे के साथ चलती टेंपो से कूद गई।


इस दौरान उसका बच्चा तो बाल-बाल बच गया, लेकिन  टेंपो से टकराकर महिला की मौत हो गई। आसपास कि लोग महिला को सीएचसी सोनबरसा ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित  कर दिया। उधर टेंपो तथा जीप चालक मौके से भाग निकले। मेनका के भाई अंकित ने सीओ त्रयंबक नाथ दूबे, थानाध्यक्ष संजय सिंह को पूरी घटना के बारे में बताया। इस बाबत सीओ त्रयंबक नाथ दूबे ने बताया कि इस मामले में अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार  कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed