फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Broke the window to steal millions of rupees

खिड़की तोड़ लाखों रुपये की चोरी

Sat, 22 Aug 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/अमर उजाला बलिया Updated Sat, 22 Aug 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
Broke the window to steal millions of rupees
बांसडीह कोतवाली अंतर्गत ग्राम कैथवली में शुक्रवार रात खिड़की के रास्ते घुसे चोरों ने लाखों रुपये के गहने और कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई लेकिन कोई नहीं पहुंचा।
विज्ञापन


कैथवली गांव निवासी विभा सिंह पत्नी संजीव सिंह शुक्रवार रात घर के एक कमरे को बंद कर दूसरे कमरे में सोने चली गईं। रात में किसी समय चोरों ने बंद पड़े कमरे की खिड़की को तोड़ कर घुस गए और दो बड़े बक्से, दो अटैची तोड़ कर उसमें रखे सोने की दो चेन, दो अंगूठी, दो चूड़ी, चांदी की पायल तथा कीमती कपड़ों सहित लाखों के सामान पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन


चोरी की सूचना घरवालों को सुबह जगने पर हुई। जब विभा सिंह उस कमरे को खोलकर सफाई करने गईं तो बक्से टूटे देखकर भौचक रह गईं तथा इसकी जानकारी तुरंत घरवालों के साथ पड़ोसियों को भी दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी जानकारी जैसे ही पड़ोसियों को हुई तो उनके बगल में रहने वाली सुशीला सिंह की भी खिड़की का पल्ला टूटा मिला। यहां पर चोरों ने घुसने का प्रयास किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed