फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Bike robbers caught by police in four hours

बाइक लुटेरों को पुलिस ने चार घंटे में पकड़ा

Sat, 19 Dec 2015 11:35 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया Updated Sat, 19 Dec 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
Bike robbers caught by police in four hours
शहर कोतवाली क्षेत्र के सहरसपाली ढाले के शुक्रवार की रात करीब 7 बजे बाइक सवार अज्ञात लुटेरों ने गाजीपुर जनपद के मुहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के गौसपुर निवासी धनश्याम वर्मा को मारपीट कर बाइक, लैपटॉप और मोबाइल छीनकर फरार हो गए थे।  पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन



पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए करीब 4 घंटे के भीतर दोनों लुटेरों को सहरसपाली से गिरफ्तार कर लिया तथा उनके पास से लूट का सामान भी बरामद कर लिया गया। लूटकांड का खुलासा करते हुए पुलिस कप्तान अनीस अहमद अंसारी ने कहा कि जिले की पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लुटेरों को पकड़ा है।
विज्ञापन



एसपी ने शनिवार को बताया कि दोनों आरोपी शहर कोतवाली क्षेत्र के गोपालपुर निवासी राहुल राय पुत्र धमेंद्र राय तथा दिलीप कुमार भारती पुत्र रामदेव प्रसाद हैं। दोनों घटना को अंजाम देकर भागते समय पकड़ लिए गए। इनके पास से लैपटॉप, मोबाइल, हीरो होण्डा पैशन बाइक, पर्स, वोटर आईडी कार्ड, पैनकार्ड तथा 110 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन्होंने गाजीपुर जिले के मुहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के गौसपुर निवासी धनश्याम वर्मा को सहरसपाली ढाले पर मार पीटकर उनके पास मौजूद लैपटॉप तथा मोबाइल को छिन लिया और फरार हो गये। पीड़ित द्वारा तत्काल 100 नंबर पर डायल कर घटना की जानकारी दी गई।



जिसके बाद सीओ सिटी के नेतृत्व में नगर की पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को सहरसपाली से गिरफ्तार कर लिया। बताया कि दोनों आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसपी ने टीम को पांच हजार रुपये पुरस्कार के रूप में देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed