{"_id":"5819f8fa4f1c1bc52b435b45","slug":"bhumi-vivad-me-2-pattidar-bhide","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि विवाद में दो पट्टीदार भिड़े, आठ घायल, बाइक फूंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भूमि विवाद में दो पट्टीदार भिड़े, आठ घायल, बाइक फूंका
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
Updated Wed, 02 Nov 2016 08:02 PM IST
विज्ञापन
मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के जाम गांव में मंगलवार की देर रात दो भूमि विवाद को लेकर दो पट्टीदार आपस में भिड़ गए। इस दौरान चले लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर से दो महिलाओं समेत आठ लोग घायल हो गए। वहीं मारपीट में बाहर से आए गुंडों की एक बाइक ग्रामीणों ने फूंक दी। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना के बाद गांव में तनाव बना हुआ है।
कोतवाली क्षेत्र के जामगांव में मंगलवार के देर रात दो पट्टीदार जितेंद्र वर्मा और तेज बहादुर वर्मा के बीच भूमि विवाद को लेकर मारपीट हो गई। इस दौरान चले लठी-डंडे और ईंट-पत्थर से एक पक्ष के स्वामीनाथ गौड़ (59) जितेंद्र (30), कौशल्या देवी (55) पत्नी स्व . राम किशन वमा, मायादेवी (40) पत्नी श्रीनाथ वर्मा घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष के तेजबहादुर वर्मा (60), राहुल वर्मा उर्फ अभिनाश (20), बृजमोहन वर्मा (33), गाजीपुर जनपद के थाना मरदह निवासी मोटेहु जीतेंद्र राम (23) घायल हो गए।
सभी घायलों को आसपास के लोगों ने रसड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। घटना की तहरीर दोनों पक्षों ने कोतवाली में सौंप दी है। पुलिस मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं पुलिस ने इस मामले के आरोपी गाजीपुर जिले मरदह थाना क्षेत्र के मटेहु गांव निवासी जितेंद्र राम सहित पांच को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना के बाद दोनों पक्षों में तनाव बना हुआ है।