{"_id":"584184de4f1c1b0e1ede83f8","slug":"bhattiyan-todin-17-par-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्जनों भट्टियाें को तोड़ा 17 पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दर्जनों भट्टियाें को तोड़ा 17 पर मुकदमा दर्ज
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
Updated Fri, 02 Dec 2016 07:57 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण के निर्देश पर शराब कारोबारियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी बैरिया त्रयम्बक नाथ दूबे के नेतृत्व में बैरिया, हल्दी, दोकटी, एसओ महिला, एक प्लाटून पीएसी, 50 रिक्रूट आरक्षी समेत करीब 150 महिला-पुरुष आरक्षियों ने गुरुवार की शाम दया छपरा गांव में छापामारी की।
इस दौरान पुलिस ने 425 लीटर अवैध शराब, 500 कुंतल लहन, 22 किलो गुड़, डेढ़ कुंतल महुआ, तीन किलो यूरिया, एक किलो नौसादर बरामद किया। इसके अलावा 46 भट्टियों को तोड़ा। इस दौरान पुलिस ने तीन महिला समेत 17 लोगों को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया। इस दौरान पुलिस ने घरों में घुसकर तोड़फोड़ भी की, जिससे लोगों में गहरी नाराजगी है।
पुलिस ने शराब कारोबारियों के खिलाफ दयाछपरा गांव में छापामारी की। इस दौरान घरों में घुसकर सामानों की तोड़फोड़ भी की। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो पुलिस ने कार्रवाई के दौरान घरों में रखे फ्रिज, वाशिंग मशीन, पंखा, गैस चूल्हा, बक्से में रखा कपड़ा व भोजन का सामान आदि क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन
इस दौरान सबसे अधिक नुकसान अवध पासवान का हुआ है, जो दिली मेट्रो में कार्य करते हैं। इसके अलावा प्रेमचंद के घर पर भी तोड़फोड़ हुई। प्रेमचंद्र का कहना है कि शुक्रवार को बेटी का तिलक जाने वाला था, उसके लिए सामान खरीद कर घर में रखे थे लेकिन पुलिस की कार्रवाई में सामान क्षतिग्रस्त हो गए। अब उनके सामने विकट स्थिति उत्पन्न हो गई है। उधर, ग्रामीणों का कहना था कि ऐसा प्रतीत हो रहा था कि पुलिस किसी बात को लेकर ग्रामीणों से खुन्नस निकाल रही है। बहरहाल, पुलिस की इस कार्रवाई से लोग सहमे हुए हैं।