{"_id":"576ec8e84f1c1bc525b4a1e2","slug":"beaten-tied-to-a-tree-then-balked-at-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"टक्कर पर ऐतराज जताया तो पेड़ से बांधकर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टक्कर पर ऐतराज जताया तो पेड़ से बांधकर पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला, बलिया
Updated Sat, 25 Jun 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
jail
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उभांव थाना क्षेत्र के पड़सरा नदौली ताजपुर ग्राम में शुक्रवार की देरशाम दो पक्षों के बीच जमकर लाठियां चलीं। मारपीट में एक पक्ष के दो महिलाओं सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सभी घायलों का इलाज सीएचसी सीयर पर कराया गया। इस मामले में पुलिस ने 29 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। शांति व्यवस्था के लिए
गांव में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।
उभांव थाना क्षेत्र के पड़सरा नदौली ताजपुर स्थित महुआ बाबा स्थान की ओर से एक बाइक पर सवार तीन युवक नगरा मार्ग की ओर जा रहे थे। इसी बीच ग्राम के रामदुलार राजभर के बाइक की हैंडिल से मामूली टक्कर हो गई। रामदुलार द्वारा एतराज करने पर बाइक सवार युवक मारपीट करने लगे। यह देख आसपास के लोग मौके पर जुट गए, तथा युवकों को मारपीट कर भगा दिया। कुछ देर के बाद लाठी-डंडे से लैस गोलबंद युवक मौके पर पहुंचे और रामदुलार को एक पेड़ से बांधकर मारपीट करने लगे।
यह देख परिजन रामदुलार को छुड़ाने के लिए पहुंचे तो मारपीट कर रहे युवकों ने उनके घरों में घुस कर मारपीट की। जिससे रामदुलार (18), दुलारी (53) पत्नी जनार्दन, मेनका (45) पत्नी देवेंद्र और रामबदन (20) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज सीएचसी सीयर पर कराया गया। मारपीट के दौरान सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने चार लोगों को मौके से पकड़ लिया। उभांव थानाध्यक्ष नन्हेराम सरोज ने बताया कि रामदुलार की तहरीर पर 29 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। साथ ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। शेष आरोपियों की तलाश जारी है। घटना को लेकर गांव में तनातनी है।