फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   balika k hatyare ko umrakaid

मासूम बालिका के हत्यारे दंपती को सुनाई उम्रकैद

Thu, 05 May 2016 08:07 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला,बलिया Updated Thu, 05 May 2016 08:07 PM IST
विज्ञापन
balika k hatyare ko umrakaid
लाोक अदालत
करीब पांच वर्ष पूर्व एक मासूम की हत्या के मामले में सुनवाई करते हुए कोर्ट ने दंपती समेत दो महिला आरोपियों के विरुद्ध दोष साबित पाकर उन्हें आजीवन कारावास तथा 40-40 हजार रुपये अर्थदंड की सजा से दंडित किया। इस मामले की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार राय की अदालत में हुई।
विज्ञापन



अभियोजन के अनुसार वादी मुकदमा फेफना थाना क्षेत्र के सहदेश निवासी अवधेश उपाध्याय ने दिनांक छह अक्टूबर 2011 को फेफना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि मेरी पुत्री बीनू (07) घर के पास अकेले खेल रही थी। इसबीच अचानक वह गायब हो गई। काफी तलाश के बाद भी उसका सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन


मेरे पिता बेचन, मेरी पत्नी सुनीता तथा गांव के लोगों ने उसे अंतिम बार अभिमन्यु शर्मा मुन्ना, इसकी पत्नी मीरा शर्मा, बहन उषा शर्मा तथा मां परमेश्वरी देवी के साथ जाते हुए देखा था। दूसरे दिन उसका शव सतपारा कुएं में मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में तहरीर देने के बाद अभिमन्यु, पत्नी मीरा शर्मा, बहन उषा शर्मा, माता परमेश्वरी देवी के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ। आरोप पत्र प्रेषित होने के बाद दौरान विचारण अभियुक्ता परमेश्वरी देवी का निधन हो गया। कोर्ट ने सुनवाई करते हुए आरोपी अभिमन्यु शर्मा पत्नी मीरा शर्मा व बहन उषा शर्मा के विरूद्ध दोष साबित पाकर उन्हें आजीवन कारावास तथा 40-40 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा से दंडित किया गया

। अभियोजन का पक्ष एडीजीसी अरूण कुमार तथा बचाव पक्ष से कृष्ण मोहन तिवारी ने पैरवी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed