फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Accident me vridha mara

पिकअप की टक्कर से वृद्ध की मौत

Wed, 13 Jul 2016 10:28 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Wed, 13 Jul 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
Accident me vridha mara
Accident
स्थानीय चट्टी के प्राथमिक विद्यालय के समीप मंगलवार की शाम पिकअप की जद में आने से एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। पिकअप चालक ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसने में दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया।
विज्ञापन



हल्दी निवासी बिजली पासवान (60)अपने पट्टीदार के लड़के की बारात जाने के लिए घर से मंगलवार  की शाम निकला था। जैसे ही वह हल्दी चट्टी स्थित प्राथमिक विद्यालय  पर पहुंचा कि बैरिया की ओर से जिला मुख्यालय तेज गति से जा रही पिकअप ने टक्कर मार दिया। जिससे वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


पिकअप चालक ने उसे आनन-फानन में जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उधर, मृतक के परिवार वाले वृद्ध को रातभर छानबीन की। लेकिन उसका कहीं अता-पता नहीं चल सका।  बुधवार की दोपहर में जिला चिकित्सालय से वृद्ध की मौत होने की सूचना गई। सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य जिला चिकित्सालय पहुंचे। जहां परिवार वालों का रोते-रोते बुरा हाल था। मृतक के पुत्र नथुनी पासवान के तहरीर पर पिकअप चालके विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed