{"_id":"5730be0c4f1c1b7c0a919a70","slug":"accident-me-student-ki-maut","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र को रौंद, ट्रक ने कार में मारी टक्कर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्र को रौंद, ट्रक ने कार में मारी टक्कर
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया
Updated Mon, 09 May 2016 10:12 PM IST
विज्ञापन
नीबू कबीरपुर गांव के समीप ट्रक की टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त पड़ी मारुति।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के नीबू गांव के समीप सोमवार की सुबह ट्रक की टक्कर से एक छात्र की मौत हो गई। उधर हादसे के बाद भाग रहे ट्रक ने आगे जा रहे दूल्हा और दुल्हन की गाड़ी में भी टक्कर मार दिया, जिसमें तीन लोग चुटहिल हो गए।
हादसे से नाराज ग्रामीणों ने नीबू गांव के समीप रसड़ा कासिमाबाद मार्ग पर घंटों जाम लगा दिया सूचना पर पहुंचे प्रभारी एसडीएम मिथिलेश सिंह त्रिपाठी एवं सीओ सिटी केसी सिंह के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया। ट्रक और चालक को दौड़ाकर कर पकड़ पुलिस को सुपुर्द कर दिया।
कोतवाली क्षेत्र के कांशीपुर गांव निवासी मनीष कुमार यादव (15) पुत्र राजकुमार यादव कस्बा स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल का छात्र था। स्कूल में छुट्टी होने के बाद सुबह नौ बजे साइकल से अपने घर जा रहा था। जैसे ही नीबू गांव चट्टी के समीप पहुंचा पीछे से तेजगति से आ रही ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
उधर हादसे के बाद भागने के प्रयास में ट्रक चालक ने आगे जाकर दूल्हा-दुल्हन की कार में टक्कर मार दिया। जिससे दूल्हे की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। कोतवाली क्षेत्र के सवरां गोपालपुर निवासी दूल्हा उमेश कुमार (23) एवं उसकी पत्नी सरिता (20) तथा गड़वार थाना क्षेत्र के हजौली गांव निवासी आनंद कुमार (24) चुटहिल हो गए। लोगों ने सभी घायलों को सीएचसी रसड़ा पहुंचाया, जहां मनीष की हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने मऊ रेफर कर दिया।
उधर हादसे के बाद अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में छात्र की मौत हो गई। छात्र की मौत की सूचना मिलते ही नाराज ग्रामीणों ने मुआवजे के लिए रसड़ा-कासिमाबाद मार्ग स्थित नीबू चट्टी पर सड़क जाम कर दिया। जिससे मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। वहीं यात्रियों को अपने गंतव्य तक जाने में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ा। सेंट जेवियर्स में नौवी कक्षा का छात्र रहा मनीष दो भाइयों में छोटा था।
इनसेट...