{"_id":"5cb77252bdec2214666d962c","slug":"91555526226-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आने से राजमिस्त्री की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बलिया। फेफना थाना क्षेत्र के देवरिया कला गांव के पास बुधवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची फेफना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इसकी खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। फेफना थाना क्षेत्र के देवरिया कला मंसूूरपुर गांव निवासी गणेश राम (54) बुधवार की सुबह गांव के बगल में स्थित रेलवे लाइन के किनारे नित्यकर्म के लिए निकला था। इस बीच रेलवे ट्रैक पार करते समय वह बलिया-मऊ पैसेंजर की चपेट में आ गया। ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इसकी खबर लगते ही परिवार वाले रोते- बिलखते घटना स्थल पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची फेफना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि मृतक राजमिस्त्री का काम करता था। कुछ दिन पहले वह छपरा स्थित एक अस्पताल में आंख बदलवाया था। उधर, गणेशराम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। वह एकमात्र घर का कामकाजी व्यक्ति था। जो परिवार का भरण पोषण करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।