फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   लूट की योजना बना रहे पुलिस ने दो बाइक के साथ दो युवकों को धर दबोचा

लूट की योजना बना रहे पुलिस ने दो बाइक के साथ दो युवकों को धर दबोचा

Fri, 20 Apr 2018 11:44 PM IST
Updated Fri, 20 Apr 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
लूट की योजना बना रहे पुलिस ने दो बाइक के साथ दो युवकों को धर दबोचा
बलिया (रसड़ा)। नगर के रामलीला मैदान में शुक्रवार की सुबह 10 बजे लूट की साजिश रच रहे दो बदमाशों को पुलिस ने चोरी की दो बाइक के साथ धर दबोचा।
विज्ञापन

बिहार प्रांत के कटिहार जनपद कोढ़वा थाना के नवापुरा जोराबगंज निवासी कर्ण यादव, गणेश यादव किसी घटना को अंजाम देने के लिए साजिश रच रहे थे। इस बीच मुखबिर की सूचना पर कोतवाल जगदीश चंद यादव ने सहयोगियों के साथ दोनों युवकों को धर दबोचा। उनके पास से चोरी की दो बाइक भी जब्त की गई। इसे अलावा 34 हजार नगद और एक मोबाइल जब्त किया गया। दोनों युवकों ने बीते 13 अप्रैल को राघोपुर चट्टी के समीप बैंक से पैसा निकालकर बाइक से घर जा रहे दो लोगों को निशाना बनाया था। यूनियन बैंक सेवा केन्द्र का संचालक चंद्रवार निवासी मनजीत राजभर एवं पीछे बैठेे रमाशंकर यादव से 80 हजार रुपये छीन लिया। इसके साथ ही नरहीं में 10 हजार रुपये की लूट सहित कई अन्य मामलों में दोनों युवक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed