फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   बिना सोचे समझे पुलिस कर रही कार्रवाई

बिना सोचे समझे पुलिस कर रही कार्रवाई

Wed, 22 Nov 2017 12:18 AM IST
Updated Wed, 22 Nov 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
बिना सोचे समझे पुलिस कर रही कार्रवाई
मनियर। थाना पुलिस ने नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर अभियान चलाकर लोगों के खिलाफ शांतिभंग की आशंका के तहत कार्रवाई की है। उसने एक-एक व्यक्ति पर दो-दो बार कार्रवाई कर दी। बिना सोचे समझे इलाकाई पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर कसबे में खासी चर्चा है। क्षेत्र के लोगों की मानें तो नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन प्रदीप गुप्ता तथा व्यापारी नेता अरविंद गुप्ता के खिलाफ पहली बार 28 अक्तूबर 2017 को शांति भंग की आशंका जताते पाबंद किया था। जिसमें दो नवंबर को जमानत कराई गई। जिसके बाद दोबारा मनियर थाने की पुलिस ने एक और चलानी रिपोर्ट भेज दो लोगों खिलाफ फिर से शांति भंग की आशंका जता दी। जिसका प्रकरण एसडीएम के कोर्ट में पहुंचने के बाद उन्होंने खुद पुलिस की गलती तो माना लेकिन दोनों को जमानत 21 नवंबर को कराना पड़ा। यही नहीं शांति भंग की कार्रवाई बीते दिनों पुलिस ने एक मृतक के खिलाफ कर दी थी। उस समय भी इलाकाई पुलिस अपनी कार्रवाई से चर्चा में आ गई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed